VVI Answer the Question | 50+ हिन्दी प्रश्नों के उत्तर | Bihar Board Exam 23

VVI QUESTION ANSWER OF HINDI CLASS 12 BIHAR BOARD

निम्न प्रश्नों के उत्तर दें |

1) बुध ने आनंद से क्या कहा ?

बुध ने आनंद से कहा कि उन्होने जो धर्म चलाया था, वह 5000 वर्ष तक चलनेवाला किन्तु वह अब 500 वर्ष तक चलेगा क्योकि बुध ने नारियो को भिक्षुणी होने का अधिकार दे दिया है 

2) ग्रैगीन क्या होता है ?

पहाड़ी क्यक्ति को काटा चुभना आम बात है, कॉटा चुभने के बाद व्यक्ति का जख्म घाव मे बदल जाता है और एक बीमारी का रूप ले लेता है जिसे को गैंग्रीन कहते है ।

3) तिरिछ क्या है ?

तिरिछ एक भयानक और विषखापर जीव होता है जिसमे नाग से 100 गुना ज्यादा जहर होता है। इसके काटने से क्यक्ति 24 घंटे के भीतर मर जाते है । 

4) लहना सिंह के प्रेम के बारे मे लिखे ?

लहना सिंह का सुबेदारनी के साथ भावनात्मक प्रेम है । वह एक सच्चा प्रेमी है । वह प्रेम की कसौटी पर खड़ा उतरते हुए सूबेदारनी के पति और उसके बेटे की प्राण रक्षा करते हुए युद्ध में शहीद हो जाते है।

5) दिन और रात किसके प्रतीक है ?

दिन और रात जीवन चक्र’ के दो अंग है। यहाँ पर दिन जीवन का प्रतीक है और रात मौत का प्रतीक है यह दोनों जीवन और मृत्यु के प्रतीक है। जब आदमी सोता है तो मृत के समान होता है

6) हरचरना कौन है ? इसकी क्या पहचान है ?

हरचरना अधिनायक शीर्षक कविता में एक आम आदमी का प्रतीक है। वह एक स्कुल जाने वाला गरीब लड़का है जो स्कूल झंडा फहराते समय राष्ट्रगान को दुहराता है।

7) बिशनी मानक को लड़ाई मे क्यो भेजती है ?

बिशनी मानक को युद्ध में लड़ाई के लिए भेजती है क्योकि उसे अपनी बेटी मुन्नी का शादी करना था, जिसके लिए उसे रूपये की जरूरत थी। उसके घर में कमाने वाला भी कोई नही था ।

8) रामचरितमानस’ के रचनाकार कौन है ?

रामचरितमानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास जी थे। उन्होने इसकी रचना 1574 में शुरू की और इसे पूरा होने में कुल समय 2 वर्ष 7 महीने और 26 दिन लगे ।

9) “चॉद का मुँह टेढ़ा'” के रचनाकार कौन है ?

चॉद का मुँह टेढ़ा के रचनाकार गजानन माधव मुक्तिबोध जी है।

10) सूबेदार और उसका बेटा लड़ाई मे क्यो गये थे?

सूबेदार हजारा सिंह को अंग्रेज सरकार से बहादुरी का खिताब और लायलपुर में जमीन जायदाद मिली थी। उन दोनों को इसके बदले में उन्हें अंग्रेज सरकार का वफादारी निभानी थी। इसलिए दोनों युद्ध में अंग्रेज सरकार के तरफ से गया था ।

11) बिशनी और मुन्नी किसकी प्रतीक्षा कर रहे है ? वे डाकिए की राह क्यो देखती है ?

बिशनी अपने पुत्र मानक और मुन्नी अपने भाई की प्रतीक्षा कर रही है। वे मानक की चिट्ठी के लिए डाकिया का राह देख रही है, क्योंकि मानक ने कहा था कि वह युद्ध के लिए वर्मा जा रहा है।

12 ) डायरी का लिखा जाना क्यो मुशिकल है ?

डायरी का लिखा जाना इसलिए मुश्किल है क्योकि इसमें सभी बातों की पुरी सच्चाई के साथ लिखना पड़ता है। इसमें सभी घटनाओं को सही-सही रूप से वर्णन करना पड़ता है। इसमें शब्दों और अर्थो में उदासनीता कम रहती है ।

13) नारी का पराधीनता कब से आरंभ हुई ? 

जब मानव जाति ने कृषि का अविष्कार किया तो नारी घर में और पुरुष बाहर रहने लगा । यहाँ से जिंदगी दो टुकड़ो में बॅट गई। घर का जीवन सीमित और बाहर का जीवन असीमित होता गया एवं छोटी जिंदगी बड़ी जिंदगी का अधिक से अधिक अधीन होती चली गई । कृषि विकास के साथ ही नारी की पराधीनता आरंभ हो गई

14) अगर हममे वाकशक्ति ना होती तो क्या होता ?

अगर हममें वाक्शक्ति न होती तो मनुष्य गूंगा होता, वह मुकबधिर होता । इसी वाक्शक्ति के कारण वह समाज में अपने विचारों और बातों को व्यक्त करता है।

15) प्रगीत क्या है ?

प्रगीत का अर्थ होता है गाया हुआ गीत। प्रगीत वैसे कविताओं को कहते है जो भाव आधारित होता है इसमें व्यक्ति के हृदय की भावनाओं का अभिव्यक्ति होती है।

16) हरचरना अधिनायक के गुण क्यो गाता है ?

हरचरना अधिनायक के गुण गाता है क्योकिं अधिनायक गरीबों का कमाई पर शासक बना और तानाशाह हो गया | हरचरना अधिनायक से डरकर उसका गुण गाता है।

17) “कबीर कानि राखि नही” से क्या तात्पर्य है

कबीरदास ने हमेशा पाखंड का विरोध करते है। वे वर्णाश्रम का विरोध करते थे। वे कानों से सुनी हुई बातों पर विश्वास नहीं करते है वे आँखों से देखी हुई बातों पर विश्वास करते है 

18) “उसने कहा था’ कहानी का केन्द्रिय भाव क्या है 

उसने कहा था प्रथम विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि में लिखी गयी कहानी है। गुलेर जी ने लहना सिंह और सूबेदारनी के माध्यम से मानवीय संबंधों का प्रेम कथा प्रस्तुत किया है। इस कहानी का केन्द्रिय भाव विश्वास, बलिदान और प्यार है। जिसके कारण लहना सिंह सूबेदारनी के पति और बेटा की रक्षा के लिए में अपना प्राण त्याग देता है।

19) जीवन मे विद्रोह का क्या स्थान है ?

जीवन में विद्रोह का बहुत बड़ा महत्व है। व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी रूप से भयभीत रहते है।वह इसकी गहराई और अद्भूत क्षमता का एहसास तभी कर पाता है जब वह प्रत्येक वस्तु के साथ विद्रोह करता है। व्यक्ति संगठित धर्म, परंपरा, समाज के खिलाफ विद्रोह करता है। तब उसे वास्तिविक जीवन का साक्षात्कार होता है।

20) डायरी क्या है ?

डायरी किसी साहित्यकार या व्यक्ति द्वारा लिखित उसके महत्वपूर्ण दैनिक अनुभवों का ब्यौरा है जिसे वह बड़ी सच्चाई के लिखता है।

21) कहती है तुम राजा, मेरे मुल्क को बचाने आये हो” वजीरा के इस कथन में किसकी ओर संकेत है ?

कहती है, तुम राजा हो, मेरे मुल्क को बचाने आए हो। वजीरा के इस कथन में फ्रांस की मेम की ओर संकते है।

22) चौर और मन किसे कहते है ?

संत साहित्य में काम, क्रोध, मद, मोह और लोभ इन पॉच अवगुणों को चौर कहा गया है। और अन्तरात्मा को मन कहा गया है ।

चौर और मन एक तरह का ताल है चौर उथले ताल है और मन विशाल और गहरे ताल है 

23) पुत्र के लिए मॉ क्या करती है ?

पुत्र के लिए मॉ अपना सुख-दुख भूल जाती है। वह अपना पुरा ध्यान अपने बच्चे के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर रखती है। वह अपने बच्चे को बीमार होने पर सेवा और उसका मनोरंजन करती है। वह अपने बच्चे के लिए मंदिरों में पूजा अर्चना भी करती है। वह मंदिरों में जाकर अपने बच्चे के लिए मन्नते भी माँगती है ।

24) दानव दुरात्मा’ से क्या अभिप्राय है ?

दानव दुरात्मा से कवि का यह अभिप्राय है कि जो व्यक्ति अमानवीय कार्यो में लिप्त रहते है जिनका आचरण पाशविक होता है। उसे दानव कहा गया है। और जो दुष्ट प्रकृति के होते है तथा दुराचारी प्रवृति के होते है उन्हें दुरात्मा कहते है। वस्तुतः दोनों में कोई अंतर नहीं है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू होते है। यह किसी बंधन को नही मानता है। यह भी जगह व्याप्त होता है।

25) लहना सिंह का परिचय अपने शब्दो मे दे ?

लहना सिंह उसने कहा था कहानी का प्रमुख नायक है। वह 77 सिक्ख राइफल्स का जमादार है। वह एक सच्चा प्रेमी और देशभक्त है। वह काफी चतुर और बहादुर है। वह एक दयालु स्वभाव का है। वह अपने वचन का पालन करने के लिए अपने प्राण को युद्ध में न्यौछावर कर देता है।

26) बापू और नुहरू’ की किस विशेषता का उल्लेख जेपी ने अपने भाषण मे किया ?

जयप्रकाश कहते है कि बापू और नेहरू दोनों उन्हे बहुत मानते थे। जयप्रकाश भी उनका बड़ा आदर और प्रेम करते थे। लेकिन वे उन दोनों का कटु आलोचना भी करते थे, लेकिन बापू और नेहरू का यह बड़प्पन था कि वे जेपी जी के बातों का बुरा नही मानते थे ।

27) गाँधी जी के शिक्षा संबंधी आदर्श क्या थे?

गाँधी जी ने वर्तमान शिक्षा के पाठयक्रम को खौफनाक और घटिया मानते थे। वे कहते थे कि गाँव के बच्चे ऐसे पुरुष और महिलाओं के संपर्क में आए जो सुसंस्कृत और निष्ककलुष हो। उनके लिए वे औद्येगिक शिक्षा चाहते थे। जिस शिक्षा को वे अपने रोजगार और अपने जीवन यापन में लगा सके।

28) लेखक को अब तिदिछ का सपना नही आता क्यो?

लेखक को तिरिछ के प्रति एक जन्मजात भय होता है। उसे अब तिरिछ का सपना नही आता क्योंकि जंगल झाड़ियों में रहने वाले उस जीव को लेखक और थानू उसके मरने के बाद मिट्टी तेल और पत्तों के साथ जला चुके थे। अब तिरिछ के जगह पिता की निर्मम हत्या ने ले लिया था।

29) लेखक और मालती का संबंध का परिचय पाठ के आधार पर दे ?

लेखक और मालती के बीच एक घनिष्ठ संबंध है। मालती लेखक की दूर की बहन है, लेकिन दोनों के बीच मित्र जैसे संबंध है। दोनों बचपन में साथ साथ खेले, लड़े और पिटे है। दोनों की पढ़ाई भी साथ ही हुई थी। उनका रिश्ता सदा मित्रतापूर्ण रहा था। वह कभी भाई-बहन या बड़े छोटे के बंधन में कभी बंधे नही थे।

30) पुंडलिक जी कौन थे ?

पुंडलिक जी एक शिक्षक थे जिन्हे गाँधी जी ने बेलगाँव से बुलाया था। वे भितिहरवा आश्रम में रहकर बच्चों को पढ़ाने के लिए और गाँव वालों के दिल से भय दूर करने के लिए आये थे। लेकिन वे मात्र एक साल ही पढा पाये क्योंकि अंग्रेज सरकार ने उन्हे उस जिले से निर्वासित कर दिया था।

31 ) शिक्षा का क्या अर्थ एवं इसके क्या कार्य है

शिक्षा का अर्थ होता है जीवन के सत्य से परिचित होना और संपूर्ण जीवन की प्रक्रिया को समझने में हमारी मदद करना है। शिक्षा समाज के ढ़ाचे के अनुकुल बनने में आपकी सहायता करती है। वह समाजिक समस्याओं का निराकरण में हमारी मदद करता है। शिक्षा हमारे जीवन में से भय, चिंता और कुंठा को दूर करती है |

32) बरसात को सरस कहने का क्या अभिप्राय है ?

बरसात जलों का राजा होता है। इसमें चारों तरफ जल ही जल होता है। पेड़ पौधे हरे भरे हो जाते है। जो लोग बरसात का आनंद लेते है उनका जीवन सरस हो जाता है। अर्थात जीवन में खुशियाँ आ जाती है । खेतों में फसल लहराने लगते है। किसानों के लिए खुशियाँ लाता है। इसलिए बरसात को सरस कहा गया है। 

33 ) अज्ञात शत्रु” के रचनाकार कौन है ?

अज्ञातशत्रु के रचनाकार जयशंकर प्रसाद जी है।

34) जीवन क्या है ? इसका परिचय लेखक ने किस रूपमे दिया ?

लेखक के अनुसार यह सारी सृष्टि ही जीवन है। जीवन बड़ा अद्भूत है, यह असीम और अगाध है जीवन एक विशाल साम्राज्य है जहाँ हम मानव कर्म करते है। जीवन ध्यान है, जीवन धर्म है | ये पक्षी, फूल, नदी सब जीवन है।

35) छत्रशाल की तलवार कैसी है ?

छत्रशाल की तलवार सूर्य की किरणों के समान प्रखर और प्रचण्ड है। उनकी तलवार हाथियों के झुण्ड क्षणभर में काटकर समाप्त कर देती है। छत्रशाल की तलवार ऐसी नागिन की तरह है जो शत्रुओं के में लिपटकर मुण्डों की भीड़ लगा देती है। और काल को मुण्डों को भोजन कराती है को

36) मालती के घर का वातावरण आपको कैसा लगा?

मालती के घर का वातावरण लेखक को बहुत ही यन्त्रवत् लगा। उस घर में नीरसता थी। मालती अपने अतिथि का स्वागत केवल औपचारिक ढंग से करती है। उसके अंदर कोई उत्साह और उमंग नही था । उसका जीवन उबाउ और नीरस हो गया। उसका वैवाहिक जीवन उत्साहहीनत, नीरसता और यान्त्रिकता का सूचक है।

37) शिवाजी की तुलना भूषण ने मृगराज से क्यो की हैं?

महाकवि भूषण जी ने अपने कवित में छत्रपति शिवाजी की महिमा का गुणगान किया है। वे शिवाजी की तुलना मृगराज से करते है क्योंकि जिस प्रकार से शेर का राज मृग पर रहता है ठीक उसी प्रकार से शिवाजी का राज मलेच्छ वंश के औरंगजेब पर है। वे अत्याचार और शोषण दमन के खिलाफ संघर्ष करते है।

38) कबीर ने भक्ति को कितना महत्व दिया ?

कबीर निर्गुण विचारधारा के एक महान कवि थे। उन्होनें भक्ति को बहुत कम महत्व दिया था। वे कहते है कि भक्ति में पाखंडवाद होता है। उन्होने भक्ति से ज्यादा मानव सेवा के महत्व पर जोर दिया था।

39) जेपी कम्यूनिस्ट पार्टी मे क्यो नही शमिल हुए?

जयप्रकाश ने लेनिन से सीखा था कि जो गुलाम देश है, वहाँ के जो कम्युनिस्ट है उनको आजादी की लड़ाई से अलग नही रहना चाहिए। भले ही उनका नेतृत्व बुजुर्गो और पूँजीपतियों के हाथ हो। इसलिए जेपी कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल ना होकर वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

40) “आर्ट आफ कनवरशेसन” क्या है ?

आर्ट ऑफ कनवरसेशन बातचीत करने की एक कला है जो युरोप के लोगों में ज्यादा प्रचलित है। इस काव्यकला मंडली में ऐसी चतुराई से प्रसंग दिये जाते है जो कानों को अत्यन्त सुख देते है। इसका अन्य नाम शुद्ध गोष्ठी भी है

41 ) नाभादास ने “छप्पय” मे कबीर के किन विशेषताओ का उल्लेख किया है ?

कबीर का स्वभाव गंभीर और भक्ति रस से भरा था । वे जाति-पात को नही मानते है। वे तप, यज्ञ, दान, व्रत सभी को तुच्छ मानते है। वे हिन्दु और मुसलमान दोनों को एक समान मानते है। वे मानव सेवा में विश्वास करते है।योग,

42) शिवाजी की तुलना भूषण ने किन किन से की है ?

प्रस्तुत कविता में महाकवि भूषण ने छत्रपति महाराज शिवाजी की तुलना इन्द्र, परशुराम, जंगल की आग, शेर, सूर्य और कृष्ण से की है। श्रीराम, पवन, शिव,

43) राख से लीपा चौका के द्वारा कवि क्या कहना चाहते है ?

राख से लीपा हुआ चौका के माध्यम से कवि यह कहना चाहते है कि प्रातः काल का आसमान सुबह के ओस के कारण गीला होता है जो चौके के समान पवित्र और निर्मल होता है।

44) विद्यालय मे लेखक के साथ कैसी घटना घटी ?

जूठन शीर्षक आत्मकथा में लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकि के साथ बड़ा ही दारूण घटनाएँ घटती है।विद्यालय में प्रवेश करते है वहाँ के हेडमास्टर कलीराम बडे बेदब आवाज में उनका नाम और जाति पूछता है। और उसे नीचा जाति समझकर उससे शीशम के पेड़ की टहनियों का झाडू बनाकर पूरे विद्यालय को साफ करवाता है।

45) सिपाही की मॉ” मे दोनो लड़कियॉ कौन है?

सिपाही की मॉ शीर्षक एकांकी में दोनों लड़कियॉ बर्मा की रंगून नगर की रहने वाली होती है। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान और हिन्दुस्तान की सेना युद्ध कर रही थी। ये दोनों लड़कियॉ बर्मा को छोड़कर बीहड़ और दुर्गम जंगल को पार करते हुए भारत की सीमा में आ जाती है।

46) भगत सिंह को विद्यार्थी से क्या अपेक्षाएँ है ?

भगत सिंह को विधार्थियों से बहुत सी अपेक्षाएँ है। वे चाहते है कि विधार्थी राजनीति तथा देश की भगत सिंह को विधार्थियों से बहुत सी अपेक्षाएँ है। वे चाहते है कि विधार्थी राजनीति तथा देश की परिस्थितियों का ज्ञान प्राप्त करें और उनके सुधार के उपाय के लिए अपने अंदर योग्यता पैदा करे। वे देश की सेवा में तन-मन-धन से जुट जाएँ और अपने प्राण न्योछावर करने से भी पीछे न हटे ।

47) प्रवृतिमाग और निवृतिमार्ग क्या है ?

वह मार्ग जिसमें व्यक्ति गृहस्थ जीवन को अपना कहते है । और वह मार्ग जिसमें व्यक्ति गृहस्थ जीवन को छोड़कर सन्यास जीवन को अपनाता है और नारियों से दूर रहता है उसे निवृतमार्ग कहते है।

48 ) धॉगड़” शब्द का क्या अर्थ है ?

“धाँगड़” शब्द का अर्थ ओरॉव भाषा में “भाड़े का मजदूर” होता है। इन्हे 18 वीं शताब्दी के अंत में छोटानागपुर पठार स नील की खेती के लिए लाए गये थे। धॉगड़ आदिवासी जातियों जैसे ओरॉव, मुंडा, लोहार आदि के वंशज थे।

49) तीनकठिया प्रथा’ के बारे मे बताएँ ?

“तीनकठिया प्रथा” अंग्रेज मालिको द्वारा बिहार के चंपारण जिले के किसानों पर नील खेती के लिए जबरन एक कानुन बनाया गया था। यह कानुन 1867 बना जिसके द्वारा यह तय किया गया प्रत्येक किसान को कम से कम तीन कट्ठा में नील की खेती करनी ही है ।

50) कवि ने अपनी एक आखें की तुलना दर्पण से क्यो की ?

कवि ने अपनी एक आँख की तुलना दर्पण से इसलिए की है क्योंकि दर्पण स्वच्छ और निर्मल होता है, उसमें मनुष्य की वैसी ही प्रतिछाया दिखती है जैसा वह वास्तव में होता है। उनके इसी निर्मल भाव के कारण बड़े-बड़े रूपवान लोग उनके चरण पकड़कर उनके मुख को निहारते है।

51 ) भगत सिंह ने कैसी मृत्यु को सुन्दर कहा है ?

भगत सिंह ने देश सेवा के बदले दी गई फॉसी को सुन्दर मृत्यु कहा है। वह मृत्यु उनके लिए सुन्दर होगी जिससे हमारे देश का कल्याण होगा और संघर्ष में प्राप्त मृत्यु एक आदर्श मृत्यु होती है।

52) स्त्री को अहेरिन, नागिन और जादूगरनी कहने के पीछे क्या मंशा होती है ?

स्त्री को अहेरिन, नागिन और जादूगरनी कहने के पीछे पुरुष की मंशा खुद को श्रेष्ठ साबित करने की है। ऐसा करके पुरुष अपनी दुर्बलता को भी छिपाता है। साथ ही वह नारी को दबाकर रखने के लिए भी ऐसा करता है।

53) आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य-आदर्श क्या थे?

आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य सिद्धात के आदर्श दृश्य होता है। उसमें घटनाओं का श्रंखला और स्वाभाविक क्रम से ठीक निवाह के साथ हृदय को छुने वाला प्रसंग होता है। प्रबंधकाव्य की कथा यथार्थ जीवन पर आधारित होती है।

54) कवि की स्मृति में घर का चौखट इतना जीवित क्यों है ?

कवि की स्मृति में घर का चौखट इतना जीवित इसलिए प्रतीत होता है कि इस चौखट की सीमा पर सदैव चहल-पहल रहती है। कवि ऐसा महसूस करते है जब उसे चौखट पर बुजुर्गों को घर के अंदर अपने आने की सूचना के लिए खाँसना पड़ता था। उनकी खड़ाउ की खट-पट की आवाज सुनाई पड़ती थी । चौखट के बगल में गेरूआ दीवार थी | ग्वाला दूध के पुकारता था ।

55) उत्सव कौन और क्यों मना रहे है ?

किसी शहर विशेष में रहने वाले सामान्य नागरिक उत्सव मना रहे है क्योंकि उन्हे यह बता दिया गया कि सेना ने विजय प्राप्त कर ली है और वे युद्ध से वापस आ रही है। लेकिन उसे वास्तविक स्थिति का ज्ञान नही है ।

56) सड़कों को क्यों सींचा जा रहा है ?

सड़कों को इसलिए सींचा जा रहा है ताकि उनकी धूल-गुबार समाप्त हो सके और युद्ध क्षेत्र से राजा अपने गाजे-बाजे के साथ विजयी राजा आ रहे है और उनपर धूल ना उड़े

57) बूढ़ा मशकवाला क्या कहता है और क्यों कहता है ?

बूढ़ा मशकवाला कहता है कि एक बार फिर हमारी हार हुई है। गाजे-बाजे के साथ विजय नही हार लौट रही और ऐसी विजय पर खुशी का जश्न मनाने का कोई मतलब नहीं है। वह ऐसा इसलिए कहता है कि वह एक अनुभवी व्यक्ति है और उसे युद्ध की सारी सच्चाई पता है कि इस युद्ध में कितने की जान गई है कितना नुक्सान हुआ है।

58) बिटिया कहाँ-कहाँ लोहा पहचान पाती है ?

बिटिया अपने आस पास उपस्थित लोहे को पहचान पाती है। उसके आस पास चिमटा, करछुल, अँगीठी, सॅड़सी, दरवाजे की सिटकनी, कील, फावड़ा, टॅगिया, बसूला, खुरपी, बैलगाड़ी के पहिए, बैल के गले में बंधी घंटी आदि सारे लोहे को वह पहचान लेती है

59) लोहा क्या है ? इसकी खोज क्यों की जा रही है ?

पाठ प्यारे नन्हे बेटे को शीर्षक कविता में वर्णित भिलाई छतीसगढ़ राज्य में स्थित है जो लोहे की खदानों के लिए प्रसिद्ध है। इस पाठ में लोहा एक घातु है जो अपनी मजबूती, बहुउपयोगिता और सर्वव्यापकता के लिए प्रसिद्ध है। यह हमारी जिंदगी और संबंधों में घुल-मिल गया है। यह हम मनुष्यों का आधार है इसलिए इसकी खोज की जा रही है।

60) कवि ने सितारे को भयानक क्यों कहा है ? सितारे का इशारा किस ओर है ?

कवि विश्व के जन-जन की पीड़ा, शोषण तथा अन्य समस्याओं का वर्णन करते हुए वह आकाश में भयानक सितारे की ओर इशारा करता है। वह सितारा जलता हुआ है और उसका रंग लाल है। प्रायः कोई वस्तु आग की ज्वाला में जलकर लाल हो जाती है। लाल रंग हिंसा, खून तथा प्रतिशोध का परिचायक है। इसके साथ ही यह उत्पीड़न, दमन, अशांति एवं निरंकुश की ओर भी संकेत करता है।

ACE LOG0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top