Adjective Definition it’s Kinds and 125 Example in Hindi

( विशेषण )

वह शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए उसे विशेषण कहते हैं ।

Examples : 

1. राम सुन्दर लड़का है 

2. राहुल एक मोटा लड़का हैं।

3. तुम पतली हो ।

4. आप अमीर हैं। 

5. तुम गरीब हों। 

 विशेषण के मुख्यत चार प्रकार होते है 

1. गुणवाचक विशेषण 

2. संख्यावाचक विशेषण

3. सर्वनामिक विशेषण 

4. परिमाणवाचक विशेषण

 1. गुणवाचक विशेषण  

वह विशेषण जो किसी व्यक्ति और वस्तु के गुण, दोष, रंग, आकार, अवस्था, दशा आदि का बोध कराए उसे गुणवाचक विशेषण कहते है 

Ex: 

1. पृथ्वी गोल होती है 

2. आप एक कुशल अभिनेता है 

3. राम एक अमीर लड़का है 

4. सलमान एक बुद्धिमान लड़का है 

 2. संख्यावाचक विशेषण : 

वह विशेषण जो किसी व्यक्ति या वस्तु की संख्या बताए उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है 

1. मुझे पाँच कमीज हैं । 

2. आपकी दो फ्राँक हैं। 

3. मुझे दो मित्र हैं। 

4. विद्यालय में 400 विद्यार्थी हैं

 3. सार्वनामिक विशेषण : 

किसी वाक्य में संज्ञा शब्दों की विशेषता बताने वाले सर्वनाम शब्दों को सर्वनामिक विशेषण कहते है 

1. मेरी किताब 

2. कोई लड़का 

3. किसी का घर 

4. वह लड़का 

5. उस गाड़ी को पकड़ो 

6. वह शिक्षक जा रहा है 

 4. परिणामवाचक   विशेषण : 

वह विशेषण जिससे किसी वस्तु की नाप, तौल या मात्रा का बोध कराए उसे परिणामवाचक विशेषण कहते है 

1. बैटरी 6 घंटे चलेगी 

2. मुझे कुछ फल चाहिए 

3. अमर ने पूरी दौलत बॉट दी । 

4. हमारे पास पर्याप्त भोजन हैं। 

5. आपके पास बहुत हिम्मत हैं।

6. मुझे अनेक किताबे हैं। 

7. मुझे कुछ किताबे हैं।

इस Topic से आपको एक शब्द दिया जाएगा और उसका विशेषण बनाना पड़ेगा 

तो यहां पर आपको 200 शब्द दिये गए है जिसका विशेषण बनाना है 

  शब्द             विशेषण     

1. इतिहास –  तिहासिक    

2. धर्म – धार्मिक 

3. चमक – चमकीला 

4. अर्थ – आर्थिक 

5. धन – धनवान 

6. जाति – जातिय 

7. अपमान – अपमानित 

8. अंदर – अंदरूनी 

9. बाहर – बाहरी 

10. साहस – साहसी 

11. समाज – सामाजिक 

12. शर्म – शर्मीला 

13. विचार – वैचारिक 

14. आत्मा – आत्मिक 

15. प्रसंग – प्रासंगिक 

16. महत्ता – महत्वपूर्ण 

17. गरीबी – गरीब 

18. प्रेम – प्रेमी 

19. पूजा – पूज्य 

20. शक्ति – शक्तिशाली 

21. कानून – क़ानूनी 

22. गाँव – गवई 

23. कल्पना – काल्पनिक 

24. शीत – शीतल 

25. मोह – मोहक 

26. आकर्षण – आकर्षक 

27. व्यक्ति –वैयक्तिक 

28. वैधन्य – विधवा 

29. अंत – अंतिम 

30. अंग – आंगिक 

31. जिस्म – जिस्मानी 

32. शरीर – शारीरिक 

33. अनुभव – अनुभवी 

34. अंश – आंशिक 

35. अनुराग – अनुरागी 

36. अलंकार – अंलकृत 

37. अजय – अजित 

38. अनुशासन – अनुशासित 

39. अपराध – अपराधी 

40. आकाश – आकाशीय 

41. आभूषण – आभूषित 

42. इच्छा – ऐच्छिक 

43. ईर्ष्या – ईर्ष्यालु 

44. उदय – उदित 

45. उपयोग – उपयोगी 

46. उत्साह – उत्साही 

47. आश्रय – आश्रित 

48. आधार – आधारित 

49. ईश्वर – ईश्वरीय 

50. उधोग – औद्योयोगिक 

51. उतेज़ना – उत्तेजित 

52. कृपा – कृपालु 

53. दया – दयालु 

54. काम – कामी 

55. क़र्ज़ – कर्ज़दार 

56. कत्था – कथई 

57. खपड़ा – खपड़ैल 

58. कसरत – कसरती 

59. खर्च – खर्चीला 

60. खंड – खंडित  

61. गलती – गलत 

62. गर्म – गर्मी 

63. गोत्र – गोत्रीय 

64. ऋषि – आर्ष 

65. क्रोध – क्रोधित 

66. काल – कालिक 

67. केंद्र – केंद्रित 

68. कागज़ – कागज़ी 

69. किताब – किताबी 

70. काँटा – कँटीला 

71. कंकड़ – कँकडीला 

72. कमाई – कमाऊ 

73. कलंक – कलंकित 

74. सुंदरता – सुन्दर 

75. खेल – खिलाडी 

76. खजूर – खजूरी 

77. खाना – 

78. ख़ानदान – खानदानी  

79. ख्याति –

80. गर्व – 

81. कुल – कुलीन 

82. क्रम – क्रमिक 

83. खून – खुनी 

84. चाचा – चचेरा 

85. मामा  – ममेरा 

86. मौसा – मौसेरा 

87. मौसी – मौसेरी 

88. फूफा – फुफेरा 

89. बुराई –बुरा 

90. हवा – हवादार 

91. बदबू – बदबूदार 

92. सच – 

93. गहराई – गहरा 

94. महँगाई – महँगा 

95. ख़ुशी – खुश 

96. दुखी –

97. रोमांच – रोमांचक 

98. नीचा – नीच 

99. दिमाग – दिमागी 

100. सुरक्षा – सुरक्षित 

101. बीमारी – बीमार 

102. मिठाई – मीठा 

103. बात – बातूनी 

104. परेशानी – परेशान 

105. चौड़ाई – चौड़ा 

106. जवानी – जवान 

107. बुढ़ापा – बूढ़ा 

108. चीनी – चीनीदार 

109. श्रम – श्रमिक 

110. जहर – जहरीला 

111. जोश – जोशीला 

112. पत्थर – पथरीला 

113. लाठी – लठैत 

114. मज़ा – 

115. दिन – दैनिक 

116. स्वर्ग – स्वर्गीय 

117. लोक – लौकिक 

118. गाँठ – गँठीला 

119. वन – वन्य 

120. संसार – सांसारिक 

121. विवाह – वैवाहिक 

122. अवश्य – आवश्यक 

123. खान – 

124. दगा – दगाबाज़ 

125. नरक – नारकीय 

126. नीति – नैतिक 

127. नियम – नियमित

128. निज – निजी 

129. पर्वत – पर्वतीय 

130. पिता – पैतृक 

131. प्रशंसा – प्रशंसनीय 

132. निन्दा – निंदनीय 

133. नगर – नागरिक 

134. निश्चय – निश्चित 

135. प्रथम – प्राथमिक  

136. प्रमाण – प्रामाणिक 

137. प्रकृति – प्राकृतिक 

138. परस्पर – पारस्परिक 

139. परिचय – परिचित 

140. पीड़ा – पीड़ित 

141. प्रदेश – प्रादेशिक 

142. पक्ष – पाक्षिक 

143. प्रस्ताव – प्रस्तुत 

144. पानी – पेय 

145. बाजार – बाज़ारू 

146. बर्फ – बर्फीला 

147. बुद्ध – बौद्ध 

148. भूत – भौतिक 

149. भारत – भारतीय 

150. माह – माहवारी 

151. पीड़ा – पीड़ित 

152. पुरुष – पौरुषेय 

153. पुष्प – पुष्पित 

154. प्यास – प्यासा 

155. बुद्धि – बौद्धिक 

156. भय – भयानक 

157. भूगोल – भौगोलिक

158. भाव – भावुक 

159. मूल – मौलिक 

160. मंगल – मंगलमय   

161. मनु – मानक 

162. मेधा – मेधावी 

163. यश – यशस्वी 

164. रस – रसीला 

165. रोज़ – रोज़ाना 

166. वेद – वैदिक 

167. लेख – लिखित 

168. लघु – लाघव 

169. मान – मान्य 

170. माधुर्य – मधुर 

171. मूर्च्छा – मूर्च्छित 

172. व्यवसाय – व्यावसायिक 

173. विकार – विकृत 

174. विकास – विकसित 

175. संख्या – सांख्यिक 

176. सोना – सुनहरा 

177. संक्षेप – संक्षिप्त 

178. संदेह – संदिग्ध 

179. विष्णु – वैष्णव 

180. विज्ञान – वैज्ञानिक 

181. संकेत –सांकेतिक  

182. विमान – वैमानिक 

183. वास्तव – वास्तविक 

184. विस्तार – विस्तृत 

185. विनय – विनीत 

186. क्षमा – क्षम्य 

187. क्षोभ – क्षुब्ध 

188. श्रद्धा – श्रद्धालु 

189. शास्त्र – शास्त्रीय 

190. शिव – शैव 

191. सीमा – सीमित 

192. सुगन्ध – सुगन्धित 

193. स्वास्थय – स्वस्थ 

194. स्थान – स्थानीय 

195. सूर्य – सौर 

196. स्वभाव – स्वाभाविक 

197. सप्ताह – साप्ताहिक 

198. शिक्षा – शिक्षित 

199. शौक – शौक़ीन 

200. स्त्री –  स्त्रैण 








Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top