संज्ञा किसी कहते है : परिभाषा , भेद एवं उदहारण | Amar Sir

संज्ञा / NOUN 


संज्ञा की परिभाषा : किसी व्यक्ति, प्राणी, वस्तु, पदार्थ, स्थान, भाव अथवा दशा के नाम को संज्ञा कहते है। अर्थात् संज्ञा किसी नाम को कहते है  किन्तु रंगों के नाम को छोड़कर। 

संज्ञा के उदाहरण जैसे : 

राम पटना जा रहा है। 

गाय एक चौपाया जानवर है। 

बुढ़ापा दुःखदायी होता है। 

सभी के साथ प्रेम करो।

Note :

इन वाक्यों में ‘राम’ व्यक्ति का नाम है। ‘गाय’ पशुओं की एक जाति विशेष का नाम है। ‘बुढ़ापा’ एक दशा विशेष का नाम है। ‘प्रेम’ एक भाव विशेष का नाम है। अतः राम, गाय, बुढ़ापा, प्रेम आदि संज्ञा शब्द है।

संज्ञा के भेद

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा / Proper Noun  

2. जातिवाचक संज्ञा / Common Noun

3. भाववाचक संज्ञा / Abstract Noun

4. द्रव्यवाचक संज्ञा / Material Noun 

5. समूहवाचक संज्ञा / Collective Noun 

संज्ञा के पाँच भेद है –

 1. व्यक्तिवाचक संज्ञा  

जिस शब्द से किसी खास व्यक्ति, खास वस्तु, खास स्थान या खास भाव का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है। 

जैसे – अमर, कुर्सी, पटना आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण

  • अमर मेरा दोस्त है ा 
  • मोदी भारत के प्रधान मंत्री है ा 
  • गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है ा 
  • अमर एक मेहनती शिक्षक है ा 
  • क़ुतुब मीनार दिल्ली में स्थित है 
 2. जातिवाचक संज्ञा 

जिस शब्द से किसी जाति के सभी व्यक्तियों, वस्तुओं, स्थानों का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है। 

जैसे- गाय, लड़का, लड़की, कुत्ता, पशु, फुल आदि। 

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण
  • शेर हिरन का शिकार करता है ा 
  • पक्षी पेड़ पर रहते है ा 
  • भैस का दूध अच्छा होता है ा 
  • कुत्ता पालतू जानवर होता है ा 
  • बच्चे बहुत बात करते है ा 

 3. समूहवाचक संज्ञा 

जिस शब्द से समूह या झुण्ड का बोध होता है, उसे समूह वाचक संज्ञा कहते है। 

जैसे- सेना, भीड़, वर्ग, सभा, गुच्छा आदि। 

समूहवाचक संज्ञा  के उदाहरण

  • हमारी सेना सबसे ताकतवर सेना है ा 
  • कल गाऊँ में मेला है ा 
  • मेरा परिवार खुश है ा 
  • कल पंचायत में बहुत बहस होगी ा 
  • हम सभी मेला घूमने गए थे ा 

 4. द्रव्यवाचक संज्ञा 

जिन वस्तुओं को नापा- -तौला जा सके, ऐसी वस्तु के नामों को द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है। 

जैसे पानी, दूध, घी, तेल, सोना, – चाँदी, चावल आदि

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण

  • अमर को पानी पीना है 
  • मुझे सोना चाहिए ा 
  • राम को दूध पीना पसंद है ा 
  • आजकल चाँदी बहुत महंगी हो गयी है ा 
  • हवा जीने के लिए आवश्यक है ा 

 5. भाववाचक संज्ञा  

जिस शब्द से किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण, दोष, दशा आदि का पता चलता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते है। 

जैसे बुढ़ापा, इमानदारी, चतुराई, प्रेम, मिठास, सुन्दरता आदि।

भाववाचक संज्ञा  के उदहारण 

  • अमर एक ईमानदार आदमी है ा 
  • राम सीता से प्रेम करता है ा 
  • अमर की आवाज में मिठास है ा 
  • अमर को गुस्सा बहुत आता है ा 
  • अमर बचपन  से ही पढाई में तेज़ है ा 

PRACTICE EXERCISE 

निम्नलिखित कौन सा संज्ञा है 

1. आम – 

2. धुआँ –

3. 



PRACTICE EXERCISE 

1. कोयला में संज्ञा शब्द का भेद बताएं ? 

  • व्यक्तिवाचक
  • समूहवाचक
  • भाववाचक
  • जातिवाचक

2. सोना-चाँदी में संज्ञा शब्द का भेद बताएं ? 

  • समूहवाचक
  • जातिवाचक
  • द्रव्यवाचक
  • इनमें से कोई नहीं

3. सुन्दरता में संज्ञा शब्द का भेद बताएं ? 

  • व्यक्तिवाचक
  • समूहवाचक
  • भाववाचक
  • जातिवाचक

4. निम्न में से कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है ?

  • लम्बाई
  • बहन
  • दया
  • शत्रुता

5. किसी व्यक्ति या वस्तु के नाम का बोध कराने वाले शब्द कहलाते है ?

  • नामवाची
  • संज्ञा
  • नामधारी
  • विशेष

6. निम्नलिखित में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा है ?

  • शिक्षक
  • विद्यार्थी
  • मंत्री
  • महेन्द्र

7. जिस संज्ञा से किसी वस्तु के धर्म, गुण, अवस्था का ज्ञान हो, उसे कौन-सी संज्ञा कहते है ?

  • व्यक्तिवाचक 
  • भावचाचक संज्ञा
  • जातिवाचक संज्ञा
  • कोई नहीं

8. निम्नलिखित में कौन द्रव्यवाचक संज्ञा नहीं है ?

  • लोहा
  • घड़ी
  • तेल
  • दूध

9. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘व्यक्तिवाचक संज्ञा है ? 

  • गाय
  • पहाड़
  • यमुना
  • आम

10. निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा कौन-सी है ? 

  • शत्रुता
  • वीर
  • मनुष्य
  • गुरू
THANKS !
Amar’s Classes For English

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top