पाठ रोज का सारांश


ABOUT THE POET

Lesson- 5 || ACE

जन्म – 7 मार्च 1911

मृत्यु –  4 अप्रैल 1987

स्थान- कसेया, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश            

माता-  व्यंती देवी, 

पिता –  डा हीरानंद शास्त्री 

शिक्षा – 1927 में मैट्रिक, 

              1927 में इंटर, 

              1929 में एम० ए०

सम्मान- साहित्य अकादमी, 

               भारतीय ज्ञानपीठ, सुगा

कृतियाँ 

1- विपथगा, 

2- जयदोल, 

3- ये तेरे प्रतिरूप, 

4- छोड़ा हुआ रास्ता, 

5- लौटती पगडंडियॉ, 

6- शेखर: एक जीवनी, 

7- नदी के द्वीप, 

8- अपने-अपने अजनबी, 


SUMMARY OF ROZ

Lesson- 5 || ACE

रोज” पाठ का सारांश 

रोज’ एक कहानी है जो महान् कथाकार सचिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन “अज्ञेय” के द्वारा लिखी गई हैं।

प्रस्तुत कहानी में संबंधों की वास्तविकता के बारे में बताया गया है। लेखक अपने दूर के रिश्ते की बहन मालती के ससुराल मिलने के लिए अठारह मील पैदल चलकर पहुँचते हैं। मालती और लेखक का जीवन एक साथ खेलने, पिटने और पढ़ने में बीता था। आज मालती विवाहिता है। एक बच्चे की माँ भी है। बातचीत के क्रम में आए उतार – चढ़ाव में लेखक अनुभव करता है कि मालती की आँखों में विचित्र – सा भाव है। वह बहुत गुमसुम सी रहती है। मानो वह भीतर ही भीतर कहीं कुछ चेष्टा कर रही हो, किसी बीती बात को याद करने की, किसी बिखरे हुए यादों को पुनः जगाकर गतिमान करने की, किसी टूटे हुए व्यवहार को पुनर्जीवित करने की। मालती रोज कोलू के बैल की तरह व्यस्त रहती है, पूरे दिन काम करना, बच्चे की देखभाल करना और पति का इंतजार करना इतने में ही मानों उसका जीवन सिमट गया है। वातावरण, परिस्थिति और उसके प्रभाव में ढलते हुए एक गृहिणी के चरित्र का मनोवैज्ञानिक उद्घाटन अत्यंत कलात्मक ढंग से लेखक मालती के जीवन को प्रस्तुत करते हैं। डॉक्टर पति के काम पर चले जाने बाद का सारा समय मालती को घर में अकेले काटना होता है। उसका दुर्बल, बीमार और चिड़चिड़ा पुत्र हमेशा सोता रहता है या रोता रहता है। मालती उसकी देखभाल करती हुई सुबह से रात ग्यारह बजे तक घर के कार्यों में अपने को व्यस्त रखती है। उसका जीवन ऊब और उदासी के बीच यंत्रवत चल रहता है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार का उल्लास, खुशी उसके जीवन में नहीं हैं। जैसे वह अपने जीवन का भार ढोने में ही घुल गयी हो। इस प्रकार लेखक इस कहानी में एक मध्यवर्गीय भारतीय समाज में रह रही घरेलू स्त्री का वर्णन करते हैं। 


MULTIPLE CHOICE QUESTION  

Lesson- 5 || ACE

1. अज्ञेय जी का जन्म किस सन् मे हुआ था ?

A. 1910 

B. 1912 

C. 1911

D. 1913

Answer : C

2. अज्ञेय जी मृत्यु किस सन् में हुआ था ?

A. 1910

B. 1912

C. 1911

D. 1987 

Answer : D

3. अज्ञेय जी B.sc की परीक्षा किस कॉलेज से पास की ?

A. फार्मन कालेज लाहौर 

C. फार्मन कालेज जर्मनी

B. फार्मन कालेज अमृतसर 

D. फार्मन कालेज लखनउ 

Answer : A

4. अज्ञेय जी के पिता नाम क्या था

A. दयानंद शास्त्री

B. डॉ. हीरानंद शास्त्री

C. डॉ. अभयापनंद शास्त्री 

D. डॉ. अच्युतानंद शास्त्री 

Answer : B

5. अज्ञेय जी को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार कब दिया गया था ?

A. 1910

B. 1911

C. 1912 

D. 1978 

Answer : D

6.अज्ञेय जी मैट्रिक की परीक्षा कहाँ से और कब पास की ?

A. पंजाब से 1910

B. पंजाब से 1912

C. पंजाब से 1925

D. पंजाब से 1913 

Answer : C

7. अज्ञेय जी को किस रचना के लिए 1964 में ” साहित्य अकादमी का पुरस्कार दिया गया?

A. ऑगन के पार द्वार

B. त्रिशंकु

C. शेखर की जीवनी

D. नदी के द्वीप 

Answer : A

8. अज्ञेय जी “गोल्डेन रीथ ” का पुरस्कार किस सन् मे दिया गया था ?

A. 1910 

B. 1912

C. 1987

D. 1983 

Answer : D

9. अज्ञेय जी ने इलाहाबाद से कौन सी पत्रिका को निकाला था ?

A. प्रतीक

B. हिन्दी प्रदीप

C. वत्सलनिधी 

D. शेखर जीवनी में

Answer : A

10. अज्ञेय जी के द्वारा गैंग्रीन (रोज) कहानी____ सन्  लिखी गई ।

A. 1987 

B. 1934

C. 1911

D. 1913 

Answer : C

10. लेखक मालती के घर____में कब गये थे। 

A. दोपहर

B. सुबह

C. शाम

D. रात 

Answer : A

12. अज्ञेय जी किस कला मे प्रवीण थे ?

A. फोटोग्राफी 

B. पर्यटन

C. हस्तकला

D. उपरोक्त सभी मे 

Answer : D

13. अज्ञेय जी ने कितनी उम्र मे कविता लिखनी शुरू की थी ? 

A. बारह वर्ष

B. दस वर्ष

C. चौदह वर्ष

D. अट्ठारह वर्ष 

Answer : B

14. मालती दूर के रिश्ते की क्या है ?

A. रिश्तेदार

B. चाची

C. बहन

D. मामी 

Answer : C

15. आज लेखक ने मालती को कितने वर्षो बाद देखा ?

A. तीन 

B. दो

C. पाँच 

D चार 

Answer : D


I6. मालती के बेटे का क्या नाम था ? 

A. सिटी

B. टिटी

C. पिटी

D. गिटी 

Answer : B

17. मालती के विवाह को कितने वर्ष हो गए थे ? 

A. दो

B. तीन

C. चार

D.पाँच 

Answer : A

18. मालती का पति क्या है ? 

A. वकील

B. डॉक्टर

C. प्रधानाध्यापक

D. अभियंता 

Answer : B

19. ‘तारसप्तक’ का संपादक कौन है ?

A. कन्हैयालाल नंदन

B. धर्मवीर भारती

C. अज्ञेय जी 

D.  बालकृष्ण भट 

Answer : C

20. दिनकर जी ‘अज्ञेय’ किस वाद से सम्बन्धित है ?

A. स्वच्छंदतावाद

B. रहस्यवाद

C. प्रयोगवाद

D. छायावाद 

Answer : C

21. “गैंग्रीन” इनमे किससे संबंद्ध है ?

A. वनस्पति

B. देश

C. पशु 

D. बीमारी 

Answer : D

22. ‘नदी के द्वीप’ किसकी रचना है ?

A. डॉ. हीरानंद शास्त्री

B. दयानंद शास्त्री

C. डॉ अभयापनंद शास्त्री 

D. डॉ. अच्युतानंद शास्त्री 

Answer : A

23. अज्ञेय जी मूलत: क्या थे ?

A. निबंधकार

B. कहानीकार

C. उपन्यासकार

D. व्यंग्यकार 

Answer : B

24. अज्ञेय जी की पहली कहानी कब प्रकाशित हुई ?

A. 1920

B. 1720

C. 1923 

D. 1932 

Answer : C

25. अज्ञेय जी ने इंटर की परिक्षा कहाँ से किया था ?

A. मद्रास क्रिश्चियन कालेज 

B. पंजाब कालेज

C. फोर्मन कालेज

D. इनमें से कोई नही 

Answer : A

26. ” उतर प्रियदर्शी” नाटक के नाटककार कौन है।

A. अज्ञेय जी 

B. दिनकर जी

C. प्रेमचंद जी

D. जय शंकर जी 

Answer : A

27. “शेखर एक जीवनी” किस प्रकार की कृति है ?

A. उपन्यास

B. निबंध

C. नाटक

D. कहानी 

Answer : A

28. अज्ञेय की मॉ का क्या नाम था ?

A. मालती देवी

B. विधावती

C. पार्वती देवी

D. बारह 

Answer : C



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top