अधिनायक Class 12 | परिचय | व्याख्या | VVI MCQs

 

 ABOUT  THE  POET   


नाम – रघुवीर सहाय 

जन्म – 9 DECEMBER 1929

मृत्यु – 30 DECEMBER 1990

स्थान – लखनऊ , उत्तर प्रदेश 

माता – श्रीमती  तारादेवी 

पिता – हरदेव सहाय (शिक्षक) 

पत्नी – विमलेश्वरी सहाय

शिक्षा – M.A – अंग्रेजी लखनऊ विश्वविधालय  (1951). 

कविता संग्रह, 

सीढ़ियों पर धूप में – 

आत्महत्या के विरुघ, 

हँसो, हेसो जल्दी ह्या 

लोग भूल गये है, 

कुछ पत्ते कुछ चिट्टियाँ

कहानी संग्रह 

रास्ता ईश्वर से है 

जो आदमी हम बना रहे हैं 

निबंध – संग्रह – 

दिल्ली मेरा पर देश –

लिखने का कारण

वे और नहीं होंगे जो मारे जायेगे 

ऊबे हुए सुखी 

सम्मान:- साहित्य अकादमी (1984), (लोग भूल गए है)।


 FULL  EXPLANATION   

राष्ट्रगीत में भला कौन वह 

भारत-भाग्य विधाता है 

फटा सुथन्ना पहने जिसका 

गुन हरचरना गाता है

प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुबीर सहाय द्वारा लिखित कविता -अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि कहते है कि पता नहीं राष्ट्रगीत में वह भाग्य विधाता कौन है जिसका गुणगान फटा सुथन्ना पहने हरचरना कर रहा है | इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी पता नहीं किसका गुणगान किया जा रहा है ।

मखमल टमटम बल्लम तुरही

पगडी छत्र चँवर के साथ

तोप छुड़ाकर ढोल बजाकर

जय-जय कौन कराता है

प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुबीर सहाय द्वारा लिखित कविता अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि पूछते है कि मखमल के वस्त्र धारण किए हुए, टमटम पर सवार बल्लम, तुरही आदि राजसी प्रतिकों के साथ पगड़ी धारण किए हुए सिर के ऊपर छाता और जिसके आगे-पीछे लोग चँवर डुला रहे है जो अपने स्वागत मे तोपों की सलामी दिलवाता है और जो ढोल-नगाड़े बजवाकर अपनी जय-जयकार करवा रहा है वह कौन है ।

पूरब- पश्चिम से आते है

नंगे – बूचे नरकंकाल

सिंहासन पर बैठा उनके

तमगे कौन लगाता है

प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुबीर सहाय दवारा लिखित कविता अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि कहते है कि राष्ट्रीय त्योहारों पर सभी दिशाओ से जनता नंगे पाँव आती है | गरीबी के कारण वे कंकाल की तरह प्रतीत होते है । गरीब किसानों की कमाई जन प्रतिनिधियों द्वारा हड़प लिया जाता है और उनके अधिकारों का मेडल भी इनके द्वारा लिया जाता है | कवि पूछते है कि आखिर ये तमगे लगवाने वाला कौन है 

कौन-कौन है वह जन-गण-मन

अधिनायक वह महाबली

डरा हुआ मन बेमन जिसका

बाजा रोज बजाता है |

प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुबीर सहाय द्वारा लिखित कविता अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि कहते है कि इस लोकतान्त्रिक देश में वह महाबली कौन है जो गरीब और मध्यमवर्गीय लोगो के मन पर अपना अधिकार जमा रहा है | लोग ना चाहते हुए भी विवश मन से उसका गुणगान कर रहे है वह महाबली कौन है ।


 VVI MCQ OF ADHINAYAK   


1. रघुवीर सहाय का जन्म कब हुआ था ?

A. 1911

B. 1917

C. 1929

D. 1904

Answer |  C 

2. रघुवीर सहाय का निधन कब हुआ था ?

A. 1964

B. 1990

C. 1993

D. 1905

Answer |  B 

3. रघुवीर सहाय के माता का नाम क्या था ?

A. श्रीमती तारादेवी 

B. श्रीमती पार्वती देवी

C. श्रीमती जानकी प्रसाद

D. श्रीमती व्यंती देवी

Answer | A  

4. रघुवीर सहाय के पिता का नाम क्या था ?

A. हरदेव सहाय

B. ठाकुर वंसत सिंह

C. ठाकुर रामनाथ सिंह

D. दीनदयाल सहाय

Answer | A  

5. रघुवीर सहाय का जन्म कहाँ हुआ था ?

A. ग्वालियर, मध्य प्रदेश

B. रॉची, झारखंड

C. लखनउ, उतर प्रदेश

D. बेगूसराय, बिहार

Answer |  C 

6. रघुवीर सहाय ने एम. ए. किस विषय से किया था ? 

A. अंग्रेजी

B. हिन्दी

C. भूगोल

D. इतिहास

Answer | A  

7. रघुवीर सहाय ने.. ..कविता केंद्र की स्थापना की ?

A. कौमुदी

B. वीणा

C. उत्साह

D. शारदा

Answer | A  

8. रघुवीर सहाय नई दिल्ली से निकलने वाले किस अखबार संवाददाता रहे ?

A. हिन्दुस्तान टाइम्स

B. टाइम्स ऑफ इंडिया

C. नवभारत टाइम्स

D. जनसता

Answer | C  

9. रघुवीर सहाय को किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया ?

A. सीढ़ियों पर धूप में

B. लोग भूल गए है

C. हंसो-हंसो जल्दी हँसो

D. दिल्ली मेरा परदेश

Answer | B  

10. रघुवीर सहाय ने निम्नलिखित में से किस स्थान से एम० ए० किया ?

A. आगरा विश्वविद्यालय, आगरा

B. लखनउ विश्वविधालय, लखनउ

C. गढ़वाल, श्रीदेव सुमन कॉलेज

D. कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर

Answer | B  

11. रघुवीर सहाय ने कौमुदी नामक केंन्द्र की स्थापना और संचालन किया ?

A. नाटकों के मंचन के लिए

B. अपनी और समकालीन कविता के वाचन के लिए

C. अपने लिखे गद्य साहित्य को पढ़कर सुनाने के लिए

D. नये कवियों को पुरस्कृत करने के लिए

Answer | B  

12. रघुवीर सहाय किस सप्तक में एक कवि के रूप में शामिल हुए ?   

A. तीसरा सप्तक

B. दुसरा सप्तक

C. चौथा सप्तक

D. पहला सप्तक

Answer | B  

13. रघुवीर सहाय बीसवीं सदी के एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण कवि तथा….. है ?

A. पत्रकार

B. आलोचक

C. निबंधकार

D. संगीतकार

Answer | A  

14. रघुवीर सहाय ने दिनमान सामाचार साप्ताहिक में 1979  से 1982 तक किस रूप में कार्य किया 

A. सहायक संपादक

B. प्रधान संपादक

C. संवाददाता

D. सलाहकार

Answer | B  

15. रघुवीर सहाय रचित कविता अधिनायक किस प्रकार की कविता है ?

A. हास्य से पूर्ण व्यंग्य कविता

B. देशभक्ति एवं देशप्रेम से पूर्ण कविता

C. हास्य रहित व्यंग्य कविता

D. देश के इतिहास का बोध कराने वाली कविता

Answer | A  

16. अधिनायक कविता रघुवीर सहाय के किस काव्य संग्रह से ली गई है ?

A. आत्महत्या के विरूद्ध

B. कुछ पत्ते कुछ चिठ्यिाँ

C. सीढ़ियों पर धूप में

D. लोग भूल गए है

Answer | A  

17. रघुवीर सहाय को साहित्य अकादमी पुरस्कार कब दिया गया ?

A. 1929

B. 1990

C. 1984

D. 1982

Answer | C  

18. कविता में जिस हरचरना की बात कही गई है, वह.. ..है

A. शोषक वर्ग का प्रतिनिधि

B. देश को आजादी दिलाने वालों

C. आम जनता का प्रतिनिधि

D. इनमें से कोई नही

Answer | C  

19. पठित पाठ के आधार पर मखमल का वस्त्र धारण कौन किया है ा 

A. सत्तावर्ग का अधिनायक 

B. आम जनता का प्रतिनिधि

C. केवल पुलिस प्रसाशन

D. इनमें से सभी

Answer | A  

20. रघुवीर सहाय किस काल के कवि थे ?

A. आधुनिक काल

B. आदिकाल

C. रीतिकाल

D. छायावाद

Answer | A  

21. दिल्ली मेरा परदेशष् क्या है ?

A. निबंध

B. कविता

C. कहानी

D. उपन्यास

Answer | A  

22. कौन सी कृति रघुवीर सहाय की है ?

A. सीढ़ियों पर धूप में

B. नौकर की कमीज

C. अतिरिक्त नही

D. मुर्दाघर

Answer | A  

23. कवि के पिता हरदेव सहाय जी क्या थे ?

A. शिक्षक

B. वकील

C. पत्रकार

D. स्टेशन मास्टर

Answer | A  

24. रघुवीर सहाय जी व्यंग्य, घृणा और क्रोध का बहुधा उपयोग करते है, जिनका उद्वेश्य क्या है ?

A. परपीड़न का सुख

B. अर्थपूर्ण नई सामाजिकता

C. उंच नीच का बोध कराने की भावना

D. व्यंग्य कटाक्ष कर अपमान करना

Answer | B  

25. आत्महत्या के विरूद्ध क्या है ?

A. निबंध

B. कहानी

C. कविता

D. व्याख्या 

Answer | C  

26. रघुवीर सहाय किस शदी के थे ? 

A. अठारहवीं सदी के

B. उन्नीसवीं सदी के

C. बीसवीं सदी के

D. इक्कीसवीं सदी के

Answer | C  

27. इनमें से कौन सी कृति रघुवीर सहाय जी की है ?

A. लोग भूल गए है

B. सीढ़ियों पर धूप में

C. आत्महत्या के विरूद्ध

D. इनमें से सभी

Answer | D  

28. इनमें से कौन सी कृति रघुवीर सहाय जी की नहीं है ?

A. लोग भूल गए है

B. दिल्ली मेरा परदेश

C. कुरुक्षेत्र

D. आत्महत्या के विरूद्व

Answer | C  

29. मुक्तिबोध जी जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था, किन्तु वे एक….. थे

A. मराठी

B. पंजाबी

C. बिहारी

D. गुजराती

Answer |   

Amar’s Classes for English





Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top